फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मेयर फुरकान पर लगा एएमयू प्रोफेसर पर हमले का आरोप

मेयर फुरकान पर लगा एएमयू प्रोफेसर पर हमले का आरोप

Tue, 24 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेयर फुरकान पर लगा एएमयू प्रोफेसर पर हमले का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू वाणिज्य संकाय के प्रोफेसर नफीस अहमद खान पर हमले का आरोप मेयर मो. फुरकान पर लगा है। इस संबंध में प्रोफेसर ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कहा है कि मेयर द्वारा बनवाए गए अलीग हाइट्स अपार्टमेंट में वह रहते हैं, जिसकी पार्किंग में मेयर ने अपना दफ्तर खोल लिया है।

इसका विरोध करना उन्हें भारी पड़ रहा है। आरोप है कि शनिवार को तो उन्हें बुलाकर उन पर खुद मेयर, उनके बेटे व अज्ञात साथियों ने हमला बोल दिया। वह बचकर भागते तो उन पर मेयर ने डंडा फेंककर मारा, जिससे उनके पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी को शिकायत देते हुए प्रोफेसर ने बताया कि उन्होंने मेयर द्वारा मेयर बनने से पहले बनाए गए शमशाद मार्केट रोड स्थित इस अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा है। वह परिवार के साथ वहां रहते हैं। तय निर्णय के अनुसार मेयर बनने के बाद मो. फुरकान ने इस अपार्टमेंट की पार्किंग में अपना कार्यालय बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वह पहले दिन से विरोध कर रहे हैं। पहले तो मेयर टहलाते रहे। जब उन्होंने शिकायतें शुरू की तो उन्हें एक दिन धमकी दी गई। इसकी शिकायत पूर्व में भी की गई। बाद में एएमयू अधिकारियों तक प्रकरण पहुंचा। मगर फिर भी उनको पार्किंग में दिक्कत हुई।

अब शनिवार को उन्हें बुलाया और जब वह नीचे आए तो खुद मेयर हाथ में डंडा लिए खड़े थे। बातचीत किए बिना गालियां देते हुए उन पर हमलावर हुए। वह दौड़कर बचे तो उन्होंने डंडा फेंककर मारा, जिससे उनके पैर में जा लगा। इसकी सूचना उसी समय 100 नंबर पर दी गई तो पुलिस भी वहां आई। अब सोमवार को वह एसएसपी से मिले हैं, जिस पर सीओ को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।


कोई भी आकर बिल्डिंग की पार्किंग को देख सकता है, सभी को पार्किंग का उचित स्थान मुहैया कराया गया है। बिल्डिंग बहुत पुरानी है, आरोप लगाने वाले नफीस खुद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। एक स्थानीय नेता के लेटरहैड का भी गलत इस्तेमाल किया है। बिल्डिंग के दूसरे लोग भी उनसे परेशान हैं। कोई भी बात करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। मैं पुलिस से खुद मिलकर इस समस्या का निदान कराना चाहता हूं।
- मो. फुरकान, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed