{"_id":"5b2ffc924f1c1b315d8b70c3","slug":"131529871506-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने भाजपाई को चांटा मारा, हंगामा-हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने भाजपाई को चांटा मारा, हंगामा-हाथापाई
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट चौराहे पर रविवार की सुबह नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के सिपाही द्वारा युवा भाजपाई के चांटा मार दिए जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। पहले तो पब्लिक ने ही सिपाही से हाथापाई और धक्का-मुक्की कर दी। बाद में थाने में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित अन्य भाजपाई थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर का घेराव कर लिया। साथ ही आरोपी सिपाही के निलंबन की मांग की।
मौके पर पहुंचे सीओ प्रथम ने आरोपी सिपाही पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। भाजपा नेता की ओर से तहरीर दे दी गई है। नशे में धुत सिपाही का डाक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें पाया गया कि उसने शराब पी रखी थी। सीओ ने उसके सहित दोनों के निलंबन की संस्तुति की। जिसके आधार पर नशे में धुत सिपाही को निलंबित कर दिया है।
थाना सासनी गेट के जयगंज में पुराने डाकखाने वाली गली निवासी भाजपा कार्यकर्ता गौरव माहेश्वरी पुत्र अजय माहेश्वरी रविवार की सुबह अपने घर से बाइक से सासनी गेट चौराहे होते हुए अपनी मां की दवा लेने जा रहा था। सासनी गेट चौराहे पर एक वर्दीधारी ट्रैफिक पुलिस सिपाही सुरेश गौतम ने बाइक रोक ली और कागज मांगें।
विज्ञापन
बताया गया है कि बाइक के कागज घर से मंगाने की बात कही तो सिपाही ने 500 रुपये की मांग कर डाली। इस पर गौरव माहेश्वरी ने विरोध किया कि वह 500 रुपये क्यों दे? इस पर सिपाहियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते वाद विवाद होने लगा। तभी वहां पर सादा वर्दी में मौजूद एक दूसरे सिपाही योगेंद्र ने गौरव के चांटा मार दिया। यह देखकर गौरव के कुछ परिचित और भीड़ के लोग वहां रुक गए। देखते ही देखते सिपाही और गौरव सहित अन्य लोगों के बीच हाथापाई होने लगी। सिपाही भागने लगा तो उसके साथ धक्का-मुक्की तक हुई।
सूचना पर इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुण राय मौके पर पहुंच गईं। पुलिस गौरव को थाने ले जाने लगी। गौरव ने प्रतिरोध किया कि उसे क्यों थाने ले जाया जा रहा है? लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। इस बीच गौरव ने अपने भाई को फोन कर दिया। भाई ने इस बात की जानकारी पूर्व महापौर शकुंतला भारती और अन्य भाजपाइयों को दी। जिसके कुछ ही देर बाद थाने पर शकुंतला भारती अन्य भाजपाइयों की भीड़ पहुंच गई।
इंस्पेक्टर का दफ्तर में घेराव करते हुए मांग की गई कि आरोपी सिपाहियों को निलंबित किया जाए। इस सूचना पर थाने पर सीओ प्रथम विशाल पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने पूरा मामला सुनने के बाद नशे में धुत सिपाही को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा और भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। गौरव माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जबकि सीओ विशाल पांडेय ने बताया कि एक सिपाही योगेंद्र नशे में था, जिसके डाक्टरी परीक्षण में आया है कि उसने शराब पी रखी थी। दोनों के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।
रहा सवाल गौरव की तहरीर का तो उसमें जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी अजय कुमार साहनी ने देर रात नशे में धुत होने के आरोपी सिपाही योगेंद्र को निलंबित कर दिया। इसकी पुष्टि देर रात खुद एसएसपी ने की है।