{"_id":"5b0f0d924f1c1bf66e8b5703","slug":"131527713170-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी गंगल हत्याकांड में जुटाए सुराग, एसटीएफ वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी गंगल हत्याकांड में जुटाए सुराग, एसटीएफ वापस
Updated Thu, 31 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कस्बा खैर के कारोबारी व पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के करीबी विजय गंगल हत्याकांड में पुलिस अब जल्द खुलासे की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ को इस हत्याकांड के सुराग तलाशने के लिए लगाया गया था और एसटीएफ ने अपना काम पूरा कर दिया है। इसके बाद टीम वापस लौट गई है। अब जल्द ही इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा हटा दिया जाएगा।
इस संबंध में पुलिस सूत्र यही बताते हैं कि पिछले माह हुई इस हत्या के मूल में कुछ क्लू एसटीएफ की मदद से पुलिस के हत्थे लग गए हैं। इन सुरागों की मदद से आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा।
बता दें कि डेढ़ माह पहले हुई इस हत्या को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। कस्बे के तीन प्रमुख लोगों का नारको टेस्ट तक कराना तय हुआ था। बाद में नए एसएसपी ने खुलासे में एसटीएफ की मदद ली।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ.यशवीर सिंह इतना ही बताते हैं कि एसटीएफ ने काम पूरा कर दिया है। जल्द खुलासा होगा। वहीं एसएसपी अजय कुमार साहनी कहते हें कि काफी कुछ हाथ लग गया है। जल्द तस्वीर साफ होगी।