{"_id":"5b0dc3874f1c1ba66e8b53e4","slug":"131527628679-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल चोर, घर में घुसकर पेट्रोल की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल चोर, घर में घुसकर पेट्रोल की चोरी
Updated Wed, 30 May 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना सिविल लाइन के सर सैयद नगर में लगातार कई दिनों से घर में घुसकर वाहनों से पेट्रोल चोरी करने वाले एक शातिर चोर की हरकतों को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
सभी सीसीटीवी फुटेज और तहरीर मेडिकल रोड पुलिस चौकी को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर लोग अब पेट्रोल डीजल की चोरी करने लगे हैं।
डॉ. सलीम खान सर सैयद नगर में नदीम तरीन हाल के पास रहते हैं। 18 मई की रात को सलीम खान अपनी पत्नी युसराह के साथ मेडिकल कॉलेज से घर लौटे थे।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही इन्हें घर में खटर पटर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब यह बाहर निकले तो एक चोर हाथ में पेट्रोल भरी बोतल लेकर भाग रहा था। पास में खड़ी इनकी बाइक का पेट्रोल पाइप निकला हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद इन्होंने सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखनी शुरू की। चोर कई दिनों बाद 28 मई की सुबह एक बार फिर से घर में घुसा। इस बार डॉ. सलीम सहरी के लिए उठे तो चोर दीवार फांद कर भाग गया। उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आसपास के अन्य मकान स्वामियों ने भी स्वीकार किया कि उनके घर के वाहनों से भी पेट्रोल चोरी हो रहा है।
इसके बाद सारी सीसीटीवी फुटेज और घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि गुजरे 17 दिनों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता खासी परेशान है।