फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Thu, 17 May 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के नगला तिकोना से दुष्कर्म के आरोपी एक तांत्रिक को बुधवार को थाना क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

थाना क्वार्सी के क्षेत्र अंतर्गत में गड़राना में करीब पांच साल पहले एक महिला अपने शराबी पति से परेशान थी। शराब छुड़ाने के लिए उपाय पूछ रही थी, तभी उसे किसी ने नगला तिकोना में एक तांत्रिक के बारे में बताया कि वह तंत्र-मंत्र से उसके पति की शराब छुड़वा देगा।
विज्ञापन


महिला उसके पास पहुंच गई। वह तीन बच्चों की मां थी। महिला उसके संपर्क में आ गई। महिला अपने बच्चों को छोड़कर तांत्रिक के साथ दिल्ली चली गई। चार-पांच साल दिल्ली में रहने के बाद तांत्रिक उसे दिल्ली में छोड़ अलीगढ़ आ गया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह भी अलीगढ़ में अपने परिवार के पास आ गई और परिवार को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पहले दिन और दिल्ली में दुुष्कर्म के बारे में भी जानकारी दी। बुधवार रात 8 बजे थाने में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में दो अन्य महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की बात पता चली। तांत्रिक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed