फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क हादसों में चार की मौत

सड़क हादसों में चार की मौत

Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्राइवेट बस हेल्पर की अपनी ही बस की चपेट में आने से रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फुरखान (40) पुत्र यूनुस खान निवासी डडौली छर्रा प्राइवेट पर हेल्परी का कार्य करता था। शनिवार को बस में कुछ खराबी हो गई तो वह बस को आगे पीछे कर ठीक करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह बस की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात वाहन से टक्कर में साइकल सवार की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दावत खाकर लौट रहे युवक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू(40) निवासी कासिमपुर दादों बीती दो नवंबर को किसी रिश्तेदार के यहां से दावत खाकर साइकल पर गांव लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया था। रविवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बाइक फिसली, अधेड़ की मौत
थाना लोधा में प्रधान के साथ बाइक पर आ रही गांव की ही महिला की बाइक फिसल जाने से रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में गांव प्रधान के भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवती (50) पत्नी सहाब सिंह निवासी गांव हिरनौटी थाना लोधा तीन नवंबर को गांव प्रधान के साथ बाइक पर गांव लौट रही थी। प्रधान बाइक चलाते में फोन पर बात कर रहा था। इससे बाइक फिसल गई। दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार को राजवती की मौत हो गई। परिजनों ने प्रधान पर राजवती की मौत का आरोप लगाया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


सड़क हादसे में घायल होमगार्ड ने तोड़ा दम
थाना अतरौली क्षेत्र के होमगार्ड की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भूप सिंह(45) पुत्र नौबत सिंह निवासी ओरेनी दलपतपुर थाना अतरौली से बीती 24 अक्तूबर को ड्यूटी करने को बाइक पर जा रहा था। अतरौली मजार के पास उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होमगार्ड के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed