फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब बजरंगियों ने किया अतरौली में एलान-Cordination

अब बजरंगियों ने किया अतरौली में एलान-Cordination

Wed, 10 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अब बजरंगियों ने किया अतरौली में एलान-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


हरदुआगंज मुठभेड़ के बाद परस्पर विरोधी व समर्थक आमने-सामने आते दिख रहे हैं। पंखुड़ी पाठक-अमरेश मिश्रा टीम पर हमले के मद्देनजर अब बजरंग दल ने सपा जांच दल के विरोध का खुला ऐलान कर दिया है। मंगलवार को डीएम-एसएसपी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर साफ कहा कि राजनीतिक लोग लगातार बदमाशों के घर हमदर्दी जताने और आर्थिक मदद देने आ रहे हैं। बल्कि इनके द्वारा मारे गए किसानों व साधुओं के परिवारों के प्रति किसी की हमदर्दी नहीं है। इससे अतरौली के लोगों में खासा आक्रोश है जो विरोध का कारण बन रहा है। प्रशासन या तो सपा के प्रतिनिधि मंडल को आने से रोके, वरना बजरंग दल इसका खुला विरोध करेगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ना लाजमी है। वहीं अतरौली के लोगों में भी बजरंग दल के इस ऐलान को लेकर अजीब सा सवाल और सन्नाटा है कि आखिर बुधवार को अतरौली में क्या होगा।

हरदुआगंज एनकाउंटर मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी स्तर की एक जांच कमेटी गठित की है जो आज बुधवार को उनके परिजनों से व प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट 12 अक्तूबर तक अखिलेश यादव के समक्ष पेश करेंगे। इस जांच सीमित में सांसद राज्य सभा सुरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, एमएलसी उदयवीर सिंह, एमएलसी दिलीप यादव सहित कुल छह सदस्य शामिल हैं। इसे लेकर बजरंग दल व विहिप से जुड़े लोग विरोध में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इस प्रतिनिधि मंडल के विरोध से जुड़ी टीका टिप्पणी वायरल हो रही है। प्रशासन से इसे रोकने की मांग की जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को बजरंग दल अतरौली की टीम ने विहिप नेता रामकुमार आर्य के नेतृत्व में डीएम व एसएसपी को अलग अलग ज्ञापन सौंपे, जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने जिस साहस से घटनाओं का अनावरण किया है, वह स्वागत योग्य है। मगर कुछ दल व एएमयू व जेएनयू से जुड़े छात्र नेता उमर खालिद, यासीन कुरैशी, पंखुड़ी पाठक आदि बदमाशों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं। इससे अतरौली के लोग गुस्से में हैं और माहौल गरमा रहा है। इसलिए इन लोगों को अतरौली आने से रोका जाए। इनके घरों पर अब तक गए लोगों की भूमिका की जांच कराई जाए। इन पर विधिक कार्रवाई की जाए। साथ में बदमाशों के परिवारों के प्रति जांच कार्रवाई पूरी हो। अन्यथा अतरौली में सपा का विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतरौली के लोग गुस्से में हैं और हम उनके साथ हैं। बुधवार को सपा प्रतिनिधि मंडल का अतरौली में बजरंग दल की पूरी टीम द्वारा विरोध किया जाएगा।
- रामकुमार आर्य विहिप नेता


मार्च निकालने वाले एएमयू छात्रों पर कार्रवाई की मांग

अखंड भारत हिंदू सेना व छात्र संघर्ष मोर्चा द्वारा मंगलवार को डीजीपी के नाम ज्ञापन एसएसपी को दिया गया, जिसमें मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के परिवारों की सहायता करने वालों व एएमयू में मार्च निकालने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सेना के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने साफ कहा कि अपराधियों की सहायता के नाम पर आए दिन लोग अतरौली जाकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। इन्हें तत्काल रोका जाए। वहीं उन्होंने एएमयू को सलाह दी है कि वह छात्रों को संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में सहायक बनाए। इस मौके पर छात्र नेता अमित गोस्वामी ने मार्च निकालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उनके साथ यादव मोहित गौर, अमित, आदित्य, कपिल, नीरज, विमल आदि लोग मौजूद रहे।


सपा प्रतिनिधि मंडल ने पहले से आने की सूचना दी है। इसलिए दौरे के समय सुरक्षा आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
-अजय कुमार साहनी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed