फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पीड़ित ने पहचाने लुटेरे, पर नहीं पकड़ रही पुलिस

पीड़ित ने पहचाने लुटेरे, पर नहीं पकड़ रही पुलिस

Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने पहचाने लुटेरे, पर नहीं पकड़ रही पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके की हाथी डूबा अमीर निशा के सनी व्यू अपार्टमेंट के रहने वाले बैंककर्मी के घर ढाई माह पहले हुई 18 लाख की लूट के मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लग रहा है। पीड़ित बैंककर्मी की मानें तो उसने फरार बदमाशों का सुराग लगा लिया है।

जिसके विषय वह लगातार पुलिस को बता रहा है, मगर विवेचक के स्तर से लापरवाही की इंतिहा की जा रही है और बदमाशों को नहीं पकड़ा जा रहा है। इस सिलसिले में रविवार को एसएसपी दफ्तर शिकायत करने पहुंचा। मगर एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सर सैयद नगर निवासी पीएनबी कर्मी अरमान पुत्र मो. इशहाक के परिवार के साथ 26 जून को अमीर निशा की चिक वाली गली में कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर लूट की थी। जिनमें से रोरावर निवासी जौनी मलिक पुत्र सूफी मलिक पकड़ा गया था, जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पत्नी, मां और बेटे पर तमंचा तानने वालों की शिनाख्त हम खुद मुखबिरों की मदद से कर चुके हैं। आरोप है कि बताने के बावजूद पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

ढाई महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते अरमान ने एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे थे। अब वह सोमवार को फिर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed