फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विद्या नगर में प्रोफेसर की शिक्षिका पत्नी से जंजीर लूटी

विद्या नगर में प्रोफेसर की शिक्षिका पत्नी से जंजीर लूटी

Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विद्या नगर में प्रोफेसर की शिक्षिका पत्नी से जंजीर लूटी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह नितिन पंजाबी के जेल जाने के बाद आई शांति के बाद महानगर में झपटमार एक बार फिर सक्रिय होते दिख रहे हैं। सोमवार देर रात क्वार्सी की विद्या नगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त प्रोफेसर की शिक्षिका पत्नी से जंजीर लूट ली गई। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।


विद्या नगर निवासी डीएस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर व पूर्व अनुशासन अधिकारी पीके शर्मा की पत्नी डॉ. रेखा शर्मा नाहर सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थीं, तभी उनके बगल में सफेद स्कूटी सवार दो युवक आए और गले से सोने की जंजीर झपटकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास काफी चेकिंग भी की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। अब सीसीटीवी के आधार पर खोज जारी है। वहीं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed