{"_id":"5b281a0a4f1c1bf86e8b8ab2","slug":"121529354762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की बहन को अगवाकर फैक्ट्री स्वामी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की बहन को अगवाकर फैक्ट्री स्वामी ने किया रेप
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के कोतवाली इलाके की रहने वाली एक किशोरी ने अपने मजदूर भाई के फैक्ट्री स्वामी पर अगवा कर रेप का आरोप मढ़कर सनसनी मचा दी। मसला चूंकि दो समुदायों से जुड़ा था। इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा है कि उसने मर्जी से शादी की है और मर्जी से ही रिश्ते बनाए हैं। अब किसी के बरगलाने पर यह आरोप लगा रही है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
तुर्कमान गेट इलाके की किशोरी का भाई जयगंज इलाके के गत्ता कारखाने में नौकरी करता है। दोपहर में मां आदि के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची मजदूर की किशोरी बहन ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि दो माह पहले वह बाजार जा रही थी, तब फैक्ट्री स्वामी उसे जबरन बाइक पर ले गया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
उसे डराया धमकाया, इसलिए उसने कोई शिकायत नहीं की। अब दो दिन पहले उसके भाइयों को फैक्ट्री में बैठा लिया और उन्हें मारने की धमकी देकर फिर उसके साथ बुलाकर रेप किया। इस मामले में एसएसपी दफ्तर पर शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई। तत्काल सासनी गेट पला इलाके में रहने वाले फैक्ट्री स्वामी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिरोही के अनुसार आरोपी के स्तर से शादी किए जाने व शपथ पत्र होने की बात कही जा रही है। मर्जी से रिश्ते बनाने की बात बताई जा रही है। मगर किशोरी इन तथ्यों पर डराकर जबरन ऐसा कराने का आरोप लगा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।