फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला की लाश से कहां गए जेवर

महिला की लाश से कहां गए जेवर

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
महिला की लाश से कहां गए जेवर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल के गांव पीपली पर मंगलवार दोपहर दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के फ्रीजर में रखवा दिया गया। मगर यहां उसके शव से जेवर व पर्स गायब होने के आरोप ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। पहले तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मगर बाद में स्टाफ व अन्य लोगों के समझाए जाने पर परिजन समझौतानामा लिखित में देकर चले गए।

वाकया इस तरह है कि हरियाणा पलवल के गांव सल्लागढ़ निवासी विद्युत विभाग में जेई सूरजमल की पत्नी सुनीता मंगलवार अपने बेटे विक्रम के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर विक्रम का दाखिला कराने जेवर आ रही थीं। तभी बाइक सवार मां-बेटों का पीपली के पास एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भिजवाया। इधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मगर यहां आते-आते महिला की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने देर शाम शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया। जिस वक्त यह सब हुआ, उस समय पुलिसकर्मियों ने महिला के परिजनों से उसकी लाश से जेवर उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर परिजन उस समय बदहवास थे। इसलिए उन्हें उतारा नहीं गया और शव फ्रीजर में रखवा दिया। बुधवार सुबह जब सूरजपाल व उसके भाई राजपाल पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे और फ्रीजर से शव निकला तो उन्होंने पाया कि सील लाश का कपड़ा खुला हुआ है और उसके कान से कुंडल, गले से जंजीर व ब्लाउज में छिपा बटुआ गायब है।

इस पर उन्होंने वहां मौजूद सफाई कर्मियों पर सामान गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। खबर पर फार्मासिस्ट व डॉक्टर भी आ गए। सीएमओ तक को खबर हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। बाद में परिजनों ने सीएमओ को यह समझौता लिखित में दिया कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी।


यह कपड़ा ऑटो से शव उतारते समय खुल गया था। इसी में कहीं यह सामान गायब हो गया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव को साथ ले गए। पुलिस के अनुसार समझौते के बाद किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed