फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   धौर्रा में एएमयू छात्र को गोली मारी

धौर्रा में एएमयू छात्र को गोली मारी

Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
धौर्रा में एएमयू छात्र को गोली मारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



थाना सिविल लाइन के धौर्रा माफी में एएमयू स्कूल के एक छात्र की जांघ में शुक्रवार की रात गोली लग गई। जख्मी हालत में छात्र को पुलिस ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

पुलिस अपने स्तर से घटना की जानकारी कर रही है। यह बाद देखी जा रही है कि गोली किसी ने मारी या गोली जिस तरह जेब के पास जांघ में लगी है, उससे यह जानकारी की जा रही है कि तमंचा कहीं छात्र के पास तो नहीं रखा था और गोली चल गई।
विज्ञापन


धौर्रा का ही रहने वाला आतिफ पुत्र नवाबउद्दीन एएमयू के एबीके यूनियन स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस के मुताबिक वह शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे धौर्रा में बेसिन मैरिज होम वाली गली में खड़ा हुआ था। आतिफ का कहना है कि तभी एक बाइक पर दो सवार आए और फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली के छर्रे उसकी जांघ में लगे हैं। आसपास के लोग कुछ देख और समझ पाते उन्होंने जख्मी हालत में आतिफ को पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आतिफ को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोग भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि गोली किसने मारी है।


दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि जिस तरह गोली पैंट की जेब के पास से जांघ में लगी है, उससे संभावना इस बात की भी है कि आतिफ के पास ही तमंचा हो और गोली चल गई हो। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed