फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पार्क में घूम रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली

पार्क में घूम रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली

Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पार्क में घूम रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क थाना क्षेत्र में प्रीमियर नगर स्थित पार्क में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद हमलावर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायल के परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंच गए थे।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर हनुमानपुरी स्थित गली नंबर चार निवासी प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब सिंह मंगलवार शाम प्रीमियर नगर स्थित पार्क में घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी वहां अरवित वार्ष्णेय अपने दो साथियों के साथ आया और उसने फायर कर दिया। गोली प्रदीप के सीधे हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंचे।


इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन थाने पहुंच गए। घायल के अनुसार कुछ दिन पहले अरवित से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed