{"_id":"5cd1ed81bdec220750607a34","slug":"11557261697-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से डेढ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी से डेढ लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर इलाके में मंगलवार की रात एक पशु व्यापारी से तीन लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी को चाकू मारकर घायल कर दिया।
बदमाशों के भागने के बाद घायल व्यापारी ने राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में देर रात तक जुटी रही।
ताहिल पुत्र बशीक निवासी मडराक पशुओं की खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं। ताहिल के अनुसार वह अपनी मैक्स गाड़ी से ऊदला के प्रधान सलीम से डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। बन्नादेवी के भीकमपुर के पास तीन लोगों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
गाड़ी रुकते ही लुटेरे उनकी गाड़ी के अंदर घुस गए और चाकू की नोक पर उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर चाकू से पेट और हाथ पर वार किए। व्यापारी के घायल होते ही बदमाश भाग निकले। व्यापारी ने तहरीर दे दी है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार लुटेरों की तलाश की जा रही है।