फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   क्वार्सी में बेटे ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाला

क्वार्सी में बेटे ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाला

Fri, 26 Apr 2019 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
क्वार्सी में बेटे ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग पिता को उनके छोटे बेटे ने अपने ही घर से बाहर निकाल दिया। लाचार बुजुर्ग के कई बार कहने के बावजूद भी उसने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया।

गुरुवार को बुजुर्ग ने एसएसपी से मिलकर बेटे की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज किशनपुर को बुजुर्ग को घर में रखवाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखने और बेटे के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


रामअवतार शर्मा निवासी पुष्पांजलि कालोनी थाना क्वार्सी गांधी आई हास्पिटल से मेडिकल आर्टिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं। मकान का बंटवारा कर दोनों बेटों को दे दिया था। वह अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व वह अपने छोटे बेटे के हिस्से में रहने चले गए। उन्होंने एक कमरे में अपना सामान रख दिया। शाम को जब बेटा आया तो, उसने इसका विरोध किया। छोटे बेटे ने बड़े भाई के पास जाने की बात कही और सामान घर से फेंक दिया। बुधवार को पूरा दिन बुजुर्ग ने सड़क पर काटा।


वहीं गुरुवार को बुजुर्ग पड़ोसी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी के संज्ञान में पूरा मामला डाला। इस पर एसएसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज किशनपुर को उनकी देखरेख के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने बुजुर्ग को घर में प्रवेश दिलाने की बात कही। प्रवेश न मिलने की स्थिति में उन्होंने बेटे पर कार्यवाही के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed