फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जयगंज में बंद मकान से चोरी

जयगंज में बंद मकान से चोरी

Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
जयगंज में बंद मकान से चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट के जयगंज क्षेत्र में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। घर का ताला तोड़ चोर लाखों रुपये के जेवरात ले गए। महिला के बेटे ने थाना सासनी गेट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मनीष गुप्ता निवासी लाल चौक जयगंज, सासनी गेट ने बताया कि वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। नौकरी के कारण वहीं रहना पड़ता है। जयगंज स्थित मकान में वृद्ध मां मीरा गुप्ता घर पर अकेली रहती हैं।
विज्ञापन


23 फरवरी की शाम मां कृष्णा धाम कालोनी स्थित बड़े भाई नितिन गुप्ता के घर चली गईं थीं। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया था। इसी रात को चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे दो सोने के दो गले के हार, दो चेन और पांच अंगूठी सहित चांदी के सिक्के ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चाचा ने फोन करके घर में चोरी होने की जानकारी दी। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed