फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साथा बिजलीघर में तैनात कर्मचारी की मौत

साथा बिजलीघर में तैनात कर्मचारी की मौत

Tue, 29 Jan 2019 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
साथा  बिजलीघर में तैनात कर्मचारी की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना जवां क्षेत्र के साथा बिजलीघर पर तैनात एक रिटायर्ड फौजी की रविवार को करंट से झुलसने के कारण मौत हो गई। फौजी बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर तैनात था। वह फेस बदलने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था।

बिजलीघर पर तैनात स्टाफ उन्हें आनन-फानन में जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महावीर सिंह (55) पुत्र सरदार सिंह, निवासी रूप नगर, पिसावा लंबे समय से साथा बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर तैनात थे। सेना से वीआरएस ले रखा था। वाकये के अनुसार रविवार को वह फेस बदलने के लिए गए थे। इसी दौरान बिजली का तार हाथ से लग गया। इससे उनके शरीर में करंट दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि पल भर में ही वह बुरी तरह झुलस गए। मृतक के भतीजे हंसराज ने बताया कि चाचा के तीन बेटी और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी कर दी है। हादसे केे बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। हंसराज का आरोप है कि हादसे के पीछे बिजलीघर के स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। इस मामले में जवां पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed