{"_id":"5c083cc3bdec2241b302780a","slug":"11544043715-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट में महिला की हत्या से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपार्टमेंट में महिला की हत्या से सनसनी
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नौरंगाबाद स्थित एक अपार्टमेंट में महिला की बेहरमी से हत्या कर दी गई। बुधवार को अपार्टमेंट की पार्किंग में चौकीदार ने महिला का शव देखकर शोच मचाया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन महिला को किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं चौकीदार से भी पूछताछ जारी है।
थाना क्वार्सी के ज्वालापुरी चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह राधे अपार्टमेंट का चौकीदार हरीशंकर अपार्टमेंट में घूम रहा था। तभी उसकी नजर पार्किंग में झीने के कोने पर पड़ी। जहां एक महिला का शव दिखा। महिला बैठी हुई लग रही थी। मगर पास जाकर देखने पर शव देखकर उसने शोर मचाया। अपार्टमेंट और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। महिला के गले में तार को लपेट कर जंगले से लटकाया गया था। इससे आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। प्रथम दृष्टि में शव को देखकर लग रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को अपार्टमेंट की पार्किंग में रख दिया गया है। इलाका पुलिस ने पहुंकर चौकीदार से और अपार्टमेंट के लोगों से महिला की बारे में जानकारी की। लेकिन, महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि वह मंगलवार रात खाना खाकर उसकी आंख लग गई थी। जब सुबह वह उठा और पार्किंग की तरफ गया तो ये घटना हो गई। पुलिस सभी एंगिलों से मामले की जांच में जुट गई है। चौकीदार से भी पूछताछ जारी है। शिनाख्त न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।