फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क हादसे में रिटायर्ड निदेशक की मौत, मुकदमा

सड़क हादसे में रिटायर्ड निदेशक की मौत, मुकदमा

Tue, 06 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिटायर्ड निदेशक की मौत, मुकदमा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक रोडवेज बस चालक ने शिक्षा विभाग के रिटायर्ड निदेशक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने बस चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डॉ. नेक सिंह बादल निवासी सिद्धार्थ नगर थाना बन्ना देवी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारी थे। वह शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर काम चुके हैं। परिवार में 3 बेटे और दो बेटियां थीं। सोमवार को वह किसी काम से मडराक डाइट गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय सासनी चौराहे के पास उनकी स्कूटी को फाउंड्री नगर डिपो की बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए और बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और चालक के साथ मारपीट कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मौत की खबर सुन परिवार में सन्नाटा पसर गया।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
गांधी पार्क स्टैंड पर खड़े युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया था। सोमवार को युवक की मौत हो गई। इंद्रदेव उर्फ पप्पू (50) पुत्र करन सिंह निवासी होली चौक किशनपुर चालक है। वह रविवार को गांधी पार्क बस स्टैंड पर खड़ा था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।


ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
रेलवे लाइन के सहारे काम कर रहे प्राइवेट कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमल सिंह पुत्र यादराम निवासी पाली रजापुर मडराक सोमवार को रेलवे ट्रैक के सहारे काम कर रहा था। तभी ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed