फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस नेता के बेटे ने मजदूर का सिर फाड़ा

कांग्रेस नेता के बेटे ने मजदूर का सिर फाड़ा

Wed, 04 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के बेटे ने मजदूर का सिर फाड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के चंदनिया में सोमवार देर रात एक मजदूर पर कांग्रेस नेता कैलाश वाल्मीकि के बेटे ने दबंगई में हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। इतना ही नहीं, बाद में पिस्टल लहराकर धमकाते हुए भाग गया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इधर, पीड़ित संग पहुंचे इलाके के तमाम लोगों ने पुलिस को बताया कि इस तरह दबंगई दिखाना आरोपी व उनके भाइयों का आए दिन का किस्सा है, वह किसी को भी कभी भी इसी तरह मारते-पीटते रहते हैं।
विज्ञापन


चंदनिया निवासी रोहित वाल्मीकि एक दुकान पर मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि रात वह अपने घर से किसी काम से बाजार जा रहा था। तभी चंदनिया लकड़ी की टाल पर उसे कैलाश वाल्मीकि के बेटे राहुल ने रोक लिया और उसके सिर पर डंडा मारकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसके साथ जमकर मारपीट की और चाकू से उसका हाथ जख्मी कर दिया। बाद में जब वह अपने परिजनों संग उसके घर शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां उसने उसे पिस्टल लहराकर धमकाया और उसके पिता ने उसे वहां से भगा दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे के अनुसार रोहित की तहरीर पर राहुल के खिलाफ हमले की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed