{"_id":"5c1e99fabdec225729082f6f","slug":"111545509370-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोलाना आजाद नगर में डकैती डालने वाले चार गिरफ्तार1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोलाना आजाद नगर में डकैती डालने वाले चार गिरफ्तार1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के आउटस्कर्ट पर क्वार्सी थाना क्षेत्र में डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल, नशीला पाउडर, मोबाइल, सात सौ रुपये और कंबल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने मौलाना आजाद नगर में 16 दिसंबर को डकैती का वारदात को स्वीकार किया है।
क्वार्सी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि 16 दिसंबर को मौलाना आजाद नगर में परचून की दुकान का ताला खुलवाकर डकैती डालने वाले शातिर राम नगर फाटक के पास घूम रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और चार लोगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 670 ग्राम नशीला पाउडर, दो मोबाइल, सात सौ रूपये तथा एक कंबल बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में अपने नाम परवेज पुत्र असलम निवासी नई आबादी महेशपुर थाना क्वार्सी, दानिश पुत्र हाफिज मोहम्मद अनवर निवासी आजाद रोड नई बस्ती छतारी बुलंदशहर, शाहिद मामा निवासी रामनगर थाना क्वार्सी, रईस पुत्र नब्बी निवासी खेरियावर वाली गली चौकी खेरिया मोड़ थाना शाहगंज आगरा बताया।
पूछताछ में उन्होंने 16 दिसंबर को मोलाना आजाद नगर में परचून की दुकान का ताला खुलकर मकान में डकैती की वारदात को स्वीकार किया है। इसके साथ ही अन्य चोरी एवं डकैती की वारदातों को भी स्वीकारा है। डकैती की वारदात के खुलासे के बाद पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता हुई।
इसमें एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गिरोह का मुखिया परवेज पुत्र असलम है जो कि अपने साथियों के साथ बंद मकानों में चोरी एवं डकैती की वारदातों को अंजाम देता है। इसका पुराना क्राइम रिकार्ड है। पूर्व में भी इसी थाने से जेल गया है।