{"_id":"5bd0da49bdec2269883760b8","slug":"111540414025-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोल समेत पांच के खिलाफ वाद दायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कोल समेत पांच के खिलाफ वाद दायर
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एक आढ़ती ने एसडीएम कोल, पूर्ति निरीक्षक समेत पांच लोगों पर दुकान का ताला तोड़कर कई कुंतल चावल लूटने का आरोप लगाकर कोर्ट में वाद दायर किया है। कोर्ट ने 31 अक्टूबर तक गांधी पार्क पुलिस से आख्या मांगी है।
गांधी पार्क क्षेत्र के कमालपुर निवासी राजेश कुमार की धनीपुर मंडी में आढ़त बी 73 है। राजेश ने अपने वकील अनूप कौशिक के जरिये वाद दायर किया है। इसमें एसडीएम कोल जोगेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार, नवल सिंह आजाद, पूर्ति विभाग के क्लर्क विपुल प्रताप सिंह व राशन डीलर मनोज कुमार को आरोपित किया है। कहा है कि 26 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे आरोपित दुकान का ताला तोड़कर बोरों में भरा 128 क्विंटल चावल पांच टेंपों में भरकर ले गए। टोकने पर भाई शिवकुमार को धमका दिया।
चावल की धर्मकांटे पर तोल कराई गई। तीन टेंपो में लदे चावल का कुल वजन 64.85 क्विंटल बैठा। थाना गांधीपार्क में लिखाई गई रिपोर्ट में कुल वजन 48 क्विंटल दिखाया गया है। जबकि दो टेंपो में 63.15 क्विंटल चावल था। पूरा चावल राशन डीलर मनोज कुमार निवासी नगला डालचंद्र के यहां उतरवा दिया। आरोप है कि लिखा-पढ़ी में 48 क्विंटल चावल दिखाकर 80 क्विंटल लूट लिया। याचिका में कहा है कि विपुल प्रताप पर ट्रैक्टर से पेट्रोल चोरी का मुकदमा इगलास थाने में पंजीकृत है।