{"_id":"5a809e944f1c1bc83b8b63d2","slug":"111518378644-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त साथ गई किशोरी..हुई गैंगरेप का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त साथ गई किशोरी..हुई गैंगरेप का शिकार
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट इलाके की एक किशोरी दोस्ती में अपने परिचित युवक संग घर से चली तो गई, मगर वहां उसके साथ उसके दोस्त व उसके साथियों ने गैंगरेप किया।
इधर, जब आरोपी के परिवार पर पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी घबरा गया और किशोरी को नादा पुल के पास छोड़ गया। बाद में किशोरी ने परिवार के सामने खुद के साथ गैंगरेप की बात बताई। तब इस बात का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में बयान भी कराए जाएंगे।
वाकये के अनुसार देहली गेट इलाके की किशोरी के घर के पास मामू भांजा के युवक का आना जाना था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और प्यार परवान चढ़ने लगा। किशोरी 31 जनवरी को उसके साथ घर से चली गई।
विज्ञापन
यहां से वह दोनों मथुरा पहुंचे, जहां आरोपी के तीन अन्य दोस्त भी पहले से तैयार मिले। जहां रुकने के ठिकाने पर किशोरी संग सभी ने रेप किया।
इधर, जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो बात मामू भांजा में आरोपी के घर तक पहुंच गई। पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी अपने परिजनों पर पुलिस का दबाव सहन न कर सका और किशोरी को चुपचाप नादा पुल के पास छोड़ गया।
यहां आई किशोरी ने खुद के साथ गैंगरेप की बात स्वीकारी है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में किशोरी के बयान व परिवार की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।