फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भूरा किशन गढ़ी में सड़क हादसा, महिला की मौत

भूरा किशन गढ़ी में सड़क हादसा, महिला की मौत

Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
भूरा किशन गढ़ी में सड़क हादसा, महिला की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के भूरा किशनगढ़ी में सोमवार सुबह एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को महिला का शव सौंपा।

रुख्साना (30) निवासी जलालपुर, देहली गेट अपने पति नूर मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव तिहावली, छर्रा जा रही थी। वाकये के अनुसार सुबह लगभग दस बजे वह थाना गांधी पार्क के भूरा किशनगढ़ी के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आते एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि रुख्साना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे को देख घायलों को बचाने को दौड़ लगा दी। सूचना पर गांधी पार्क पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रुख्साना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूर मोहम्मद को उपचार दिया जा रहा है। देर शाम तक उसकी हालत में तोड़ा सुधार हुआ। इधर, सूचना पाकर घर में चीखपुकार मच गई। दंपती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोपहर बाद पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।


अकराबाद में पकड़ा गया ट्रक चालक
हादसे के बाद ट्रक सहित मौके से भागा ट्रक चालक अकराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। ट्रक चालक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed