{"_id":"5c2299b8bdec2256de78f246","slug":"101545771448-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन पहले हुआ लापता पुलिस बोली ताजा घटना दिखाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ दिन पहले हुआ लापता पुलिस बोली ताजा घटना दिखाओ
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नौ दिन पहले औरैया के लिए रवाना हुए युवक के लापता होने पर परिजन पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शर्त रख दी कि आज, मंगलवार से ही लापता होना दिखाओ, तभी संज्ञान लेंगे।
इसके बाद युवक के परिजन औरैया थाने और अलीगढ़ के थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
थानों में पुलिस घटनाओं को दर्ज करने में ही गुरेज करती है। मूल रूप से औरैया के विधूना तहसील का रहने वाला अशोक कुमार अलीगढ़ में खैर रोड पर चोब सिंह इंटर कालेज के पास रहता है। उसके साथ उसका छोटा भाई विनोद कुमार भी रहता है।
विज्ञापन
दोनों भाई अपने अपने परिवारों के साथ रहते हैं और शहर में जगह जगह जैकेट बेचने का काम करते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को उसका भाई औरैया के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा।
यहां थाना बन्ना देवी पहुंचे तो कह दिया गया कि यह घटना औरैया में दर्ज होगी। जब औरैया पहुंचे तो वहां कह दिया गया कि घटना अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में दर्ज होगी।
अब जब थाना बन्ना देवी पहुंचे तो यहां पर कहा जा रहा है कि घटना हाल की दिखानी पड़ेगी, इसके बाद ही संज्ञान लिया जा सकेगा। पीड़ित परिवार अभी भी भटक रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से पत्र लिखकर गुहार की है।