फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   थाना सासनी गेट को घेरा

थाना सासनी गेट को घेरा

Tue, 16 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
थाना सासनी गेट को घेरा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। होटल पर शराब पीकर हंगामा काट रहे लोगों को हिरासत में लेने पर स्थानीय लोगों और हंगामा काटने वालों के परिजनों ने थाना सासनी गेट को घेरकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप था कि शराब पीने में चालन नहीं काटकर धारा 151 में चालान काट दिया। इधर, हिंदुवादी नेता विनय वार्ष्णेय ने सासनीगेट एसओ पर दुकानों से जबरन वसूली करवाने और दुकानदारों को परेशान कराने का आरोप लगाया है। थाने को घेरने के दौरान वह भी मौजूद रहे। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची सीओ प्रथम ने उक्त प्रकरण की जांच कर तीन दिन में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है जिसके बाद हंगामा करने वाले शांत हुए और मामला निपटाया जा सका।


रविवार की शाम थाना सासनी गेट क्षेत्र में एक होटल पर करीब 15-20 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान कुछ शराबियों में आपस में विवाद हो गया। सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा काट रहे करीब 15-20 लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि इसमें होटल चलाने वाला भी है। हिरासत में लिए जाने की जानकारी जब आरोपियों के परिजनों और स्थानीय लोगों को हुई तो वह थाने पर इकट्ठा हो गए। इकट्ठा हुए लोगों की मांग थी कि पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ा जाए। जब पुलिस ने इनकार किया तो वह लोग थाने पर हंगामा करने लगे और थाने का घेराव कर दिया। बाद में पुलिस ने कुछ वह लोग जो शराबी नहीं थे उन्हें छोड़ा, और शराबियों पर धारा 151 की कार्यवाही की। साथ ही प्रदर्शन करने वालों को भी समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed