{"_id":"5b256cb84f1c1b6c4d8b6f99","slug":"101529179320-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष और ताला व्यवसाई दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष और ताला व्यवसाई दोनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बसपा जिलाध्यक्ष और ताला व्यापारी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को ताला व्यवसायी ने बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने भी व्यापारी के खिलाफ मुकदमे के लिए तहरीर एसएसपी को भेजी है।
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य ने दी तहरीर में कहा है उनकी ताला बनाने की तीन फर्म सरकार से पेटेंट हैं। आरोपी दीपक वार्ष्णेय भी ताले बनाते हैं और उन्हाेंने उनके उत्पाद की डिजाइन चोरी कर उसकी कॉपी बनाना शुरू कर दिया है।
करीब आठ माह पहले उनसे इस बात की शिकायत की। इस पर उन्होंने कॉपी बनाना बंद करने का भरोसा दिया। मगर फिर भी वह आगे बनाते रहे। इसी बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया था तो उधर से मुझे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
इस तरह की शिकायत एसएसपी को भेजी है। इधर, इस मामले में दीपक द्वारा शुक्रवार को धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।