फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crime ratio down during lockdown

लॉकडाउन में कम हुए अपराध

Mon, 13 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crime ratio down during lockdown
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कोरोना काल में जहां आम जनमानस प्रभावित हुआ, वहीं इस जानलेवा संक्रमण ने अपराधियों को भी अपनी देहरी पर ठिठकने पर मजबूर किया। इसलिए तीन वर्ष के तुलनात्मक आंकड़ों में वर्ष 2020 के कोरोना काल में अपराधों में कुछ कमी दर्ज हुई है । ये तुलनात्मक अवधि वर्ष 2018, 2019 और 2020 के बीच जनवरी से जून महीने तक की है। हालांकि आपराधिक आंकड़ों में ये कमी मामूली ही है, फिर भी पुलिस महकमे के लिए ये राहत भरी रही। इस दौरान हत्या, लूट, गृह भेदन, लूट, चोरी के आंकड़े जब सामने आए तो नई तस्वीर सामने आई। इस तुलनात्मक रिपोर्ट पर पुलिस विभाग भी माथापच्ची कर रहा है कि इसी तरह से अपराधों को कम करने के लिए क्या क्या उपाय किए जाएं..?

कोरोना संक्रमण काल में अपराधों के तुलनात्मक आंकड़ों में कमी हुई है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि इस तरह से अपराधों में कमी हो। लोग जागरूक हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। पुलिस निरंतर चेकिंग कर इसका प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुनिराज जी, एसएसपी।
पहली जनवरी से 30 जून तक तीन वर्षो का तुलनात्मक आंकड़ा
1- हत्याएं- वर्ष 2018 में 55, वर्ष 2019 में 53 और वर्ष 2020 में 46
2- लूूट- वर्ष 2018 में 69, वर्ष 2019 में 49 और वर्ष 2020 में 49
3- गृह भेदन- वर्ष 2018 में 67, वर्ष 2019 में 73 और वर्ष 2020 में 70
4-चोरी- वर्ष 2018 में 646, वर्ष 2019 में 476 और वर्ष 2020 में 407
तीन वर्ष में जून महीने हुए अपराधों का ग्राफ
1-हत्याएं- वर्ष 2018 आठ, वर्ष 2019 में 11 और वर्ष 2020 में पांच
2-गृह भेदन - वर्ष 2018 में छह, वर्ष 2019 में 17 और वर्ष 2020 में सात
3-चोरी- वर्ष 2018 में 111, वर्ष 2019 में 95 और वर्ष 2020 में 91
4-लूट- वर्ष 2018 में 16, वर्ष 2019 में 15 और वर्ष 2020 में 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed