फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh UP (Uttar Pradesh) News: Crime in Aligarh cashier looted few days ago arrested as the mastermind of whole crime

कैशियर ही निकला 22.48 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 01:33 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 05 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh UP (Uttar Pradesh) News: Crime in Aligarh cashier looted few days ago arrested as the mastermind of whole crime
22.48 लाख की लूट में तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : neeraj
समद रोड पर सोमवार दोपहर एलआईसी बिल्डिंग के बाहर हुई 22.48 लाख की लूट का पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से जख्मी हुए हैं, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। वहीं, मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य बदमाश रात भर चले दबिश अभियान में गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार पांचों बदमाशों से लूटी गई रकम में से 12.21 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बाकी रकम फरार दो बदमाश ले उड़े हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। खास बात यह है कि लूट का शिकार कैशियर ही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला है। जिसका अमर उजाला ने पहले ही दिन अंदेशा जताया था। इस खुलासे पर शासन ने पुलिस टीम को 50 हजार के इनाम की घोषणा की है, वहीं जिला स्तर से बीस हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन



एसएसपी मुनिराज जी ने बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कैश मैनेजमेंट सर्विस स्टाफ सोमवार दोपहर 11.30 बजे जब एलआईसी से करेंसी लेने गया था। तभी यह लूट हुई थी। कैशियर रजत शर्मा निवासी डाकघर वाली गली अकराबाद जब एलआईसी से करेंसी का बैग लेकर निकला, तभी बाइक सवार दो बदमाश उस बैग को लूटकर भाग गए थे। लूटकांड के खुलासे को एसपी सिटी अभिषेक के निर्देशन व सीओ तृतीय अनिल समानिया के नेतृत्व में आठ टीमें लगाई गई थीं। सर्विलांस से साक्ष्य जुटाकर पाया गया कि कैशियर रजत शर्मा ही मास्टर माइंड है।
विज्ञापन



बुधवार देर शाम जब उसे घटना के संबंध में पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने बुलाया गया, उसके सामने साक्ष्य पेश कर पूछताछ हुई तो वह टूट गया और लूट कराना स्वीकार लिया। उसने अपने साथियों के नाम बताए, जिनमें से अभिषेक निवासी दिनावली अकराबाद और रोहित मूल निवासी पीपली गोंडा हाल निवासी जट्टारी, टप्पल को रात में ही दबिश देकर गिरफ्तार किया और उनसे लूट की रकम का हिस्सा भी क्रमश: 2.86 लाख व 2.11 लाख बरामद किया। साथ ही रजत के घर से भी लूट की रकम में से एक लाख रुपया बरामद किया गय्रा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



  इसके बाद तड़के चार बजे घटना में शामिल चार अन्य बदमाशों की लोकेशन बारौला बाईपास की ओर आते हुए ट्रेस हुई। इस पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल, एसओ जवां अभय शर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार व उनकी टीमों ने दो बाइकों पर चार बदमाशों को भमोला श्मशान के पास घेर लिया। मुठभेड़ में अमित वर्मा उर्फ भोलू निवासी खालौर जहांगीराबाद, बुलंदशहर व गोलू उर्फ शिवशंकर बंजारा निवासी जटपुरा हरदुआगंज के पैरों में गोलियां लग गईं और मौके पर ही गिर गए, जबकि उनके दो साथी सुरजीत निवासी रायपुर मनीपुरी अकराबाद व कालू यादव निवासी कुआ गांव अकराबाद मौके से फरार हो गए।



मौके पर ही उनसे लूटे गए बैग में रखे 6.24 लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक सहित दो स्पलेंडर बाइक, दो तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल आदि बरामद किए गए। उन्होंने स्वीकारा कि वह रकम लेकर भाग रहे थे। भागे साथियों के पास दूसरे बैग में शेष रकम थी। इस तरह पांच गिरफ्तारी कर कुल 12.21 लाख रुपये बरामद किए हैं। बाकी गिरफ्तारी व रकम बरामदगी के प्रयास जारी हैं। यह भी पता चला है कि जिस बाइक से लूट को अंजाम दिया था वह शुक्रवार को हरदुआगंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस मौके पर एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ तृतीय अनिल समानिया व पूरी खुलासा टीम मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed