{"_id":"5bce048cbdec2269b262e2b9","slug":"crime-branch-arrested-santosh-yadav-from-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने 25 हजारी कुख्यात बदमाश संतोष यादव गिरफ्तार, वारदात कर भाग जाता था बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच ने 25 हजारी कुख्यात बदमाश संतोष यादव गिरफ्तार, वारदात कर भाग जाता था बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच फिरोजाबाद और थाना शिकोहाबाद की सयुंक्त पुलिस टीम ने कुख्यात बदमाश संतोष यादव उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। संतोष पर कई हत्याओं और लूट-डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिले में वारदात करने के बाद वह बिहार भाग जाता था। उत्तर प्रदेश के अलावा राजा ने पंजाब के पटियाला क्षेत्र में भी वारदात की है।
विज्ञापन
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि संतोष यादव को पटना के थान क्षेत्र गांधी मैदान के महाराज होटल के पास से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है। फरवरी माह में इस कुख्यात अपराधी ने सुपारी लेकर शिकोहाबाद में योगेश उर्फ सेट्टी एवं रिन्कू की हत्या कर दी थी। तभी से फरार था। यह आसपास के जनपदों में भी गैंग के साथ वारदात करता था। आगरा के न्यू आगरा थाना, हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन