{"_id":"698378e74917623bd70a0986","slug":"cricketer-rinku-and-mp-priya-saroj-wedding-update-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh: जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज, शादी की चल रही हैं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rinku Singh: जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज, शादी की चल रही हैं तैयारियां
Thu, 05 Feb 2026 04:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:21 AM IST
सार
रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी।
विज्ञापन
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी जून में
- फोटो : स्वयं
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है।
विज्ञापन
लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद व विधायक शामिल हुए थे। सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी।
विज्ञापन
रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी। फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन महंगी गाड़ियां भी रिंकू के पास
रिंकू सिंह के पास तीन महंगी गाड़ियां भी हैं। नवंबर 2025 में रिंकू सिंह ने मर्सिडीज खरीदी है। यह गाड़ी प्रिया सरोज के जन्मदिन पर खरीदी थी। इससे पहले उन्होंने फॉर्च्यूनर और ब्रेजा गाड़ी खरीदी थी।