फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cricket News

गांगुली टाइगर्स ने तेंदुलकर मास्टर्स को 80 रन से हराया

Mon, 11 Jan 2021 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cricket News
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में विजई गांगुली टाइगर्स की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़। क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्व. निरंजन लाल सक्सेना मेमोरियल अंडर-14 त्रिकोणीय सीरीज के तीसरी मैच में गांगुली टाइगर्स ने तेंदुलकर मास्टर्स को 80 रन से हरा दिया। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर गांगुली टाइगर्स की पूरी टीम 23.1 ओवर में 163 बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

पीयूष गुप्ता ने 65 रन व लकी कुमार ने 41 रन की पारी खेली। तेंदुलकर मास्टर्स के गेंदबाज भव्य जैन ने चार विकेट, श्लोक माहेश्वरी व आर्यन गुप्ता ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी तेंदुलकर मास्टर्स की टीम 18.5 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। आर्यन गुप्ता ने 28 रन बनाए। गांगुली टाइगर्स के गेंदबाज सचिन कुमार ने 4 विकेट, उत्कर्ष जादौन व आदित्य कुंडू ने 2 -2 विकेट झटके। सचिन को मैन ऑफ द मैच व पीयूष गुप्ता को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह जादौन व प्रशांत माहेश्वरी ने खिला?ियों को सम्मानित किया। अंपायरिंग राहुल कुमार व अमन वर्मा ने की। ऑनलाइन स्कोरिंग मयंक शर्मा ने की। इस अवसर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सितांशु माहेश्वरी, संजय जैन, रविंद्र जैन, नरेश कुमार, अजय शर्मा, अभिषेक बाथम, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed