{"_id":"5e596ff28ebc3ef40973473c","slug":"cricket-moradabad-won-sangwan-cup-aligarh-news-ali2279297129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद ने जीता सांगवान चैलेंजर ट्रॉफी फॉर यूरो कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद ने जीता सांगवान चैलेंजर ट्रॉफी फॉर यूरो कप
विज्ञापन
महुआ खेड़ा में सांगवान चैलेन्जर्स ट्राफी फॉर यूरो कप की विजेता रही मुरादाबाद की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
सांगवान चैलेंजर ट्रॉफी फॉर यूरो कप (अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट) टीएमयू मुरादाबाद ने जीत लिया। फाइनल में जादौन राइडर्स को 77 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच रफीक अहमद को चुना गया।
शुक्रवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान (महुआ खेड़ा) पर मुरादाबाद और जादौन राइडर्स के बीच फाइनल खेला गया। मुरादाबाद ने 40 ओवर में 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जादौन राइडर्स की टीम 146 रन पर सिमट गई। मुरादाबाद ने 77 रन से जादौन राइडर्स को हरा दिया। आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह केवल 9 रन ही बना सके। राइडर्स की तरफ से रफीक ने छह विकेट झटके, जिन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट शिवम शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुजीब खान, बल्लेबाज तेजेंद्र सिंह को चुना गया। विजेता व उपविजेता टीम को मंडलायुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने ट्रॉफी प्रदान की। अंपायरिंग रिजवान खान व सौरभ चौधरी, स्कोरिंग कुमारी नीरज व सूरज कुमार ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह फकीरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, आरएसओ अनिल कुमार, अब्दुल वहाब, मसूदुज्जफर अमीनी, कलरव अग्रवाल, सतीश यादव, अमित कुमार, गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।