फोटो मेरठ के बी. पार्क स्टेडियम में आयोजित 12वीं मास्टर वैभव टी-ट्वेटी चैंपियंस ट्रॉफी-2020 में हन्नान रिजवान के शतक की बदौलत अलीगढ़ ने सहारनपुर को 115 रन से हरा दिया। अलीगढ़ ने 20 ओवर में 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हन्नान रिजवान ने 63 गेंद पर 14 चौके व 6 छक्के की मदद से 124 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने भी 30 गेंद में 69 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, आईपीएल में रिंकू को एक मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे। किशन ने 40 रन बनाए। सहारनपुर की तरफ से जावेद, नदीम व शानू ने एक-एक विकेट चटकाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम आठ विकेट पर 122 रन बना सकी। वह 115 रन से मैच हार गई। अजहर अली ने 33 रन बनाए थे। अलीगढ़ के गेंदबाज हर्षित ने तीन, मुजीब ने दो विकेट हासिल किए।