फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Creating a ruckus on New Year will be costly

2025 New Year Celebration: नववर्ष पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा महंगा, यह रखें ध्यान

Tue, 31 Dec 2024 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:01 AM IST
सार

नए साल 2025 के जश्न से पहले कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है। नशे में वाहन दाैड़ाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बिना लाइसेंस अवैध शराब पार्टी करना महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन
Creating a ruckus on New Year will be costly
नया साल 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल के जश्न में गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना लाइसेंस अवैध शराब पार्टी करना महंगा पड़ सकता है। इसके लिए शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों, नव वर्ष आयोजन स्थलों के आसपास पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस की मोबाइल टीमें भी लगातार गश्त करेंगी। सभी सीओ व थानेदार भ्रमणशील रहेंगे। एक कंपनी आरएएफ व एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि नशे में वाहन दाैड़ाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। कई स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा
सेंटर प्वाइंट में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसलिए सेंटर प्वाइंट को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि यहां रात 10 से 2 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गांधी नेत्र चिकित्सालय, मैरिस रोड चौराहे, एसबीआई तिराहा, मधेपुरा तिराहा (रेलवे स्टेशन), अतरौली अड्डा और रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


बाहरी यातायात डायवर्जन
31 दिसंबर शाम चार बजे से एक जनवरी रात दो बजे तक
-एटा चुंगी चौराहा से भारी वाहन क्वार्सी चौराहा से होकर महेशपुर, हरदुआगंज, बौनेर, कमालपुर होकर जा सकेंगे।
-क्वार्सी चौराहा से वाहन एटा चुंगी, बौनेर, कमालपुर, महेशपुर तिराहा या अतरौली जाने वाले हरदुआगंज होकर जा सकेंगे।
-सारसौल चौराहा से वाहन नादा पुल, खेरेश्वर, भांकरी से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-सासनीगेट चौराहा से वाहन मथुरा, आगरा रोड से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था
-एसबीआई तिराहे के पास रेलवे लाइन की तरफ।
-रेलवे स्टेशन की पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।
-अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज से लाल डिग्गी तिराहे के किनारे ।
-मैरिस रोड चौराहा से केला नगर की तरफ सड़क के किनारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed