{"_id":"58c855514f1c1b6a2d32a85f","slug":"cpmf-tight-low-victory-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमएफ रही टाइट, होली पर कम हुई फाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएमएफ रही टाइट, होली पर कम हुई फाइट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
wine shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अलीगढ़ सरीखे अतिसंवेदनशील शहरों में पुलिस प्रशासनिक अमले की सख्ती के साथ-साथ होली पर सीपीएमएफ तैनात रखी गई। इसी का परिणाम रहा कि इस बार होली पर ज्यादा उत्पात नहीं हुए। सब कुछ बेहद सामान्य संग से निपट गया। हां, सासनी गेट के पला इलाके में जरूर झगड़े का दाग लगा और यहां युवती पर रंग डालने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए।
दोनों पक्षों में पथराव तक हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया और बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सासनीगेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद में सोमवार की दोपहर लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच इलाके के एक बाइक मिस्त्री ने घर में घुसकर एक युवती पर रंग डाल दिया। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। इसी बीच युवती ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। पड़ोसियों ने हाथ में डंडे लेकर आरोपियों को दौड़ा दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने आठ-दस साथियों के साथ फिर से वापस आ गए। घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बातों-बातों में ही मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी युवकों ने घर में ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर भगदड़ मच गई। मामला बढ़ता देख पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने पर समझौता हो गया।
बाइकर्सों का हुड़दंग, कई जगह भिड़े शराबी
होली पर पुलिस की सख्ती के बीच शराबियों व बाइकर्सों का उत्पात गलियों व मोहल्लों में सीमित रहा। इस दौरान कई जगह बाइकर्सों ने बेवजह दबंगई दिखाते हुए हवाई फायर तक किए। इस दौरान सुरेंद्र नगर में भी हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। खबर पर लैपर्ड पहुंची। मगर वहां कुछ नहीं मिला। इसी तरह सासनीगेट के मथुरा रोड पर मंगलवार को शराब के नशे में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के देख दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हुड़दंग में कई दर्जन हुए घायल, पहुंचे अस्पताल
अलीगढ़। होली के अवसर पर हुड़दंग में 40 से अधिक लोग विभिन्न हादसों का शिकार भी हो गए। इसमें सिर फटना, बाइक फिसल जाना, गिर जाना शामिल है। यह आंकड़े केवल जिला अस्पताल के हैं। अगर इसमें अर्बन हेल्थ सेंटर और सीएचसी पर आए हुए मामले भी जोड़ दिए जाएं तो संख्या बहुत बढ़ सकती है। गांधी नेत्र चिकित्सालय में भी करीब आधा दर्जन मामले आंखोें में रंग या केमिकल युक्त तरल चले जाने के आए। होली के उल्लास में कुछ जगहों पर लोग हादसे का शिकार भी हुए। हालांकि कोई बहुत गंभीर हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन चुटैल होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। गोंडा मोड़ से सतीश नामक युवक बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बरौला बाईपास से नेत्रपाल, कृष्णा, सोबती तीनों एक बाइक पर जा रहे थे। नुमाइश मैदान के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। यह तीनों लोग जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कुछ मामले जिला अस्पताल में ऐसे भी आए जिसमें कीचड़ डालने के दौरान कीचड़ में शामिल कुछ ईंट पत्थर लग गए और उसे जिला अस्पताल लाया गया।