फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid-19 infected patients can also be treated in private hospitals

निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज

Sat, 02 May 2020 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 infected patients can also be treated in private hospitals
अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो सकेगा। सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रशासन को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के इच्छुक अस्पतालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे कोरोना के लिए अधिकृत किए गए अस्पतालों में जगह की कमी की समस्या हो गई है। समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कोरोना के इलाज के इच्छुक निजी अस्पतालों को भी इस बीमारी के इलाज की छूट देने का फैसला किया है। डीएम को भेजे पत्र में प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि कोविड-19 बीमारी के इलाज के इच्छुक निजी अस्पतालों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार इन निजी अस्पतालों को अधिसूचित नहीं करेगी वरन मात्र संज्ञान लेगी। जो मरीज इन अस्पताल में इलाज के लिए आएंगे उन्हें अपने इलाज का खर्चा स्वयं देना होगा। जबकि अधिसूचित अस्पतालों में मरीज के उपचार पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिह्नित अस्पताल में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को समुचित प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। इलाज के लिए पूरे अस्पताल के एक भाग को सबसे अलग करके डेडीकेटेड कोविड-19 चिकित्सालय ब्लॉक बनाना होगा। इस भाग में अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन को अपने चिकित्सक नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टाफ के एक्टिव एवं पैसिव क्वारंटीन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने निजी चिकित्सालयों के चिन्हांकन का काम शुरू कर दिया है। डीएम ने सीएमओ को चिन्हांकन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed