{"_id":"62381353d9fc28301904c5e5","slug":"cousin-beaten-to-death-with-a-stick-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कत्ल: तहेरे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, दोनों भाइयों में था बेहद प्यार, अचानक बन गए जान के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कत्ल: तहेरे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, दोनों भाइयों में था बेहद प्यार, अचानक बन गए जान के दुश्मन
Mon, 21 Mar 2022 11:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:25 AM IST
सार
यूपी के अलीगढ़ में शख्स ने तहेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों भाइयों को आपस में बेहद प्यार था, दोनों एक साथ रहते थे। लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ, जो जान के दुश्मन बन गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली के गांव जगतपुर में मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली के गांव नहल के माजरा जगतपुर निवासी देशराज (35) पुत्र रामखिलाड़ी किसान थे। होली के त्योहार पर उनका अपने ताऊ के लड़के तिलक सिंह पुत्र हुकम सिंह से विवाद हो गया था। तब लोगों ने दोनों को बीचबचाव कर शांत कर दिया था।
रविवार की शाम करीब 8.30 बजे देशराज खेत से काम करके अपने घर लौट रहे थे। तभी तिलक सिंह का फिर से विवाद हो गया। तिलक सिंह ने डंडे से देशराज पर हमला बोल दिया। इससे देशराज गंभीर घायल हो गए। परिजन आनन फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देशराज और तिलक सिंह में आपस में बेहद प्यार था। दोनों एक साथ रहते थे। होली के त्योहार पर भी दोनों ने प्यार से एक साथ खाना खाया था। लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी इतनी बढ़ गई जो जान के दुश्मन बन गए। देशराज दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बेटे हैं और तीन साल पहले पत्नी का देहांत हो गया था। देशराज की मौत से बच्चे व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। तिलक सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनो ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।- प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर