फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting today on 12 blocks , preparations complete

12 ब्लाकों पर मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Sun, 13 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Counting today on 12 blocks , preparations complete
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में एक माह से अधिक समय तक चली प्रधान व सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया का रविवार आज पटाक्षेप हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 12 ब्लॉकों में चार चरणों में हुए चुनाव के बाद मतगणना का काम सुबह सात बजे से सभी ब्लॉकों में निर्धारित स्थलों पर एक साथ आरंभ होगा।

पहली ही शिफ्ट में ज्यादा से ज्यादा परिणाम घोषित करने के लिए प्रशासन ने रिजर्व समेत 4000 कार्मिकों का भारी भरकम बेड़ा तैयार किया है।

आरोप प्रत्यारोपों से बचने तथा जल्दी काम निपटाने की कोशिश में नामांकन से 49 एआरओ लगाते हुए रेंडमाइजेशन के जरिये उनकी ड्यूटी नामांकन से पृथक केंद्र में लगाई गई है।


 बताते चलें कि नामांकन के दौरान 122 एआरओ लगाए गए थे, लेकिन मतगणना का काम 171 एआरओ करेंगे। मतगणना में प्रधानी के 902 पदों पर काबिज होने के लिए 7556 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है तो ग्राम पंचायत सदस्यों के 11434 वार्डों के लिए 8273 प्रत्याशियों में संघर्ष होगा।
विज्ञापन


 मतगणना के लिए सभी 12 ब्लॉकों में 716 टेबिल लगाई गई हैं। इनमें पहली शिफ्ट में 513 टेबिलों पर पांच-पांच गणनाकर्मी वोटों की गिनती का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed