फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting of news of infection in counting, counting stopped

मतगणना में संक्रमण की खबर से अफरातफरी, गिनती रुकी

Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Counting of news of infection in counting, counting stopped
कोरोना संक्रमण के सबसे खतरनाक दौर में शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना भी इसकी जद में है। जिले में मतगणना शुरू होते ही खैर ब्लाक के बीडीओ आत्मप्रकाश रस्तोगी के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैल गई।
विज्ञापन

हालांकि, बाद में पता चला कि वो होम आइसोलेट है, क्योंकि उनकी मां बीती 12 अप्रैल को संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से वह खुद दीनदयाल अस्पताल में भर्ती रहे थे। वर्तमान में होम आइसोलेट हैं। तभी से खैर ब्लॉक की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत अनिल दिनकर के पास है।
विज्ञापन

रविवार को मतगणना के दिन भी एडीओ पंचायत ही व्यवस्था देख रहे थे। बीडीओ ने बताया कि दोपहर में उनके पास भी मतगणना को लेकर खबर आई थी कि उनके वहां होने से और लोगों के संक्रमित होने का डर हो गया है, लेकिन ये बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ब्लॉक में इस खबर की वजह से कर्मियों में कुछ देर के लिए भय का माहौल हो गया, जिससे गिनती कुछ देर तक रुकी रही। जिससे परिणाम आने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed