फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corruption

अलीगढ़ : जिस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, उसी को सौंप दी जांच

Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Corruption
वाह रे प्रशासन, जिस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, उसी को जांच सौंप दी। मामला है विकास खंड खैर की ग्राम पंचायत गौमत का। यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर अपने चहेते ठेकेदार से बिना टेंडर विज्ञापित किये और बिना टेंडर अपने चहेते ठेकेदार से सीसी रोड व नाली निर्माण कराने का आरोप लगा। इस काम में ग्राम निधि के पैसे की बंदरबांट की भी शिकायत हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर जब जांच के आदेश हुए तो जांच भी आरोपी अधिकारी को दे दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामले का फर्जी निस्तारण दिखा दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौमत के अमित शर्मा ने जुलाई में गांव में तीन सीसी रोड एवं नाली निर्माण की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी। उनका आरोप था कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपने चहेते ठेकेदार से मिलकर इन निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बरती हैं। विकास कार्य के टेंडर भी किसी बड़े समाचार पत्र में विज्ञापित नहीं किये गए और न ही निविदाएं खोली। इसके बाद चहेते ठेकेदार से काम कराकर ग्राम निधि के धन का बंदरबांट कर लिया। उन्होंने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। वहां से जांच के आदेश हुए तो जांच उन्हीं ग्राम पंचायत अधिकारी को दे दी गई, जो खुद आरोपी थे। उन्होंने जांच की गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। उन्होंने इस मामले में एक बार फिर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदार का भुगतान रुकवाने एवं मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed