फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corporation personnel made machine to sanitize the narrow streets.

तंग गलियों को सैनिटाइज करने के लिए निगम कर्मियों ने बना दी मशीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation personnel made machine to sanitize the narrow streets.
अलीगढ़। कहा जाता है कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। इसे नगर निगम के इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने एक बार फिर चरितार्थ किया है। उन्होंने देसी तकनीक से एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसमें लगे पाइप के माध्यम से 100 मीटर अंदर जाकर तंग गलियों को भी सैनिटाइज किया जा सकता है। यह मशीन आग बुझाने में भी उपयोगी साबित होगी। यह तकनीक देश एवं प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए भी अनुकरणीय है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया कराह रही है। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। पुराने शहर में जनसंख्या घनत्व ज्यादा है और गलियां संकरी है। एक के बाद एक मकान है। नगर निगम के कर्मचारी तंग गलियों में ट्रैक्टर या मशीन लेकर नहीं जा पाते थे। लॉकडाउन शुरू होते ही निगम के इंजीनियर एवं कर्मचारी इस समस्या पर काम कर रहे थे और आखिर में तंग गलियों को त्वरित गति से सैनिटाइज करने का रास्ता ढूंढ लिया। ट्रैक्टर से अटैच इस देसी मशीन की क्षमता 600 लीटर की है। इसमें 100 मीटर का पाइप लगा है, जिसे फोल्ड कर रखने के लिए चक्की की तरह मशीन है। ट्रैक्टर को तंग गलियों के नुक्कड़ पर लगाकर 100 मीटर अंदर तक को सैनिटाइज किया जा सकता है। हाई प्रेशर के साथ बहुमंजिले भवनों को भी इस मशीन की सहायता से सैनिटाइज किया जा सकता है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम में इस मशीन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नुक्कड़ पर ट्रैक्टर लगाकर चारों दिशाओं में 400 मीटर तक की परिधि में गलियों को सैनिटाइज किया जा सकता है। आग बुझाने में भी मशीन का उपयोग किया जा सकता है। हम लोग बहुत दिन से तंग गलियों को त्वरित गति से सैनिटाइज करने का उपाय खोज रहे थे, जो अब मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed