{"_id":"5e88ffef8ebc3e76a112bcf8","slug":"coronavirus-report-comes-negative-of-five-suspects-at-aligarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: अलीगढ़ जिले के पांच और संदिग्धों में से तीन की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट: अलीगढ़ जिले के पांच और संदिग्धों में से तीन की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव
Sun, 05 Apr 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अकराबाद के गांव मिर्जा चांदपुर के युवक की कोरोना परीक्षण की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं अलग-अलग आइसोलेशन सेंटरों में क्वारंटीन पांच संदिग्ध मरीजों का स्लाइवा टेस्ट जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिनमें से देर रात समाचार लिखे तक तीन की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। बाकी दो की रिपोर्ट का रविवार सुबह तक आने का इंतजार है।
विज्ञापन
इधर, मिर्जा चांदपुर के प्रधान व पीडि़त के चाचा सहित 23 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किए जाने के आदेश हुए हैं। वहीं खुद पीडि़त युवक को कोरोना अस्पताल दीनदयाल चिकित्सालय से हरदुआगंज आइसोलेशन सेंटर में दाखिल करना तय हुआ है।
विज्ञापन
अकराबाद के मिर्जा चांदपुर गांव के युवक के कोरोना परीक्षण की प्रथम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि उसके बाद हुए दो चरणों के परीक्षणों में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उसके साथ छेरत में क्वारंटीन किए गए गांव प्रधान समेत 23 संदिग्धों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
इसके बाद इन सभी को होम क्वॉरेंटाइन में रखाना तय किया गया है, जबकि प्रमुख संदिग्ध युवक जो अभी भी दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
हालात में सुधार देखते हुए उसे हरदुआगंज सीएचसी में स्थानांतरित करने की तैयारी है। इधर, 4 दिन पहले तेलंगाना से आए दो युवक, 7 दिन पहले गुजरात अहमदाबाद से आए गंगीरी के युवक और हरदुआगंज के दो युवकों का स्लाइवा टेस्ट कराने के लिए जेन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
यह सभी अलग-अलग सेंटरों में क्वारंटीन हैं। इनमें से देर रात हरदुआगंज के दोनों युवकों की और गंगीरी के युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट रविवार सुबह तक आने की संभावना है। सीएमओ के अनुसार मिर्जाचांदपुर प्रकरण के चलते इन सभी लोगों का परीक्षण नहीं कराया जा सका था। शनिवार शाम इन सभी का स्लाइवा परीक्षण के लिए जेन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिनमें से देर रात तीन की रिपोर्ट मिली है जो कोरोना नेगेटिव है।