{"_id":"5e7131488ebc3ea7f0332300","slug":"corona-virus-tappal-news-ali229354569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की आशंका के चलते टप्पल का युवक दीनदयाल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की आशंका के चलते टप्पल का युवक दीनदयाल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल विकास खंड के गांव हरजीगढी में नोएडा से नौकरी कर वापस लौटे युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां हुई जांच में बीमारी के लक्षण नहीं मिले। हालांकि, एहतियातन उसे पं. दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी थ्रोट नोजल जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजी गई है। इधर, गत दिवस मेडिकल में जांच के लिए भेजी गई फिलीपींस के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई।
टप्पल के गांव हरजीगढ़ी का 23 वर्षीय युवक नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बताते हैं कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की अफवाह के डर से नौकरी छोड़कर गांव आ गया था। उस समय उसे खांसी और बुखार था। लोगों में चर्चा थी कि वह कोरोना बीमारी से पीड़ित है। बीमारी की चर्चा गांव में फैलने से अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में युवक को टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर बृजेश ने उसकी जांच की।
डॉक्टर ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियातन उसे अलीगढ़ में दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। एसीएमओ डा.पीके शर्मा ने बताया कि टप्पल के युवक का थ्रोट नोजल जांच के लिए जेएन मेडिकल कालेज भेजा गया है। गत दिवस फिलीपींस के युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।