{"_id":"5e81b8cf8ebc3e75e104cb54","slug":"corona-virus-players-practicing-on-the-terrace105","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : छत पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : छत पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी
Mon, 30 Mar 2020 02:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
छत पर एक्सरसाइज करते बैडमिंटन खिलाड़ी विकास चौहान
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कई खिलाड़ी घर के अंदर और छत पर अभ्यास करने में जुटे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल भी रख रहे हैं। लॉक डाउन के चलते खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
उनके प्रदर्शन पर आगे कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए अपने घर के अंदर व छत पर अभ्यास जारी कर रखा है। प्रशिक्षु क्रिकेटर आयुष्मान अपने पिता सतीश यादव के साथ घर में नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिटनेस के लिए घर के सामने मैदान में रनिंग के साथ ही कैच व क्षेत्र रक्षण का भी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी विकास चौहान ने अपनी छत को मैदान बना लिया है। यहीं पर वह अकेले रनिंग कर रहे हैं। क्रिकेट कोच मसूद अमीनी ने बताया कि अगर खिलाड़ी अभ्यास नहीं करता है तो उसके परफार्मेंस पर असर पड़ेगा। इसलिए घर पर या अपार्टमेंट के मैदान पर उसे अभ्यास जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
भले ही वह अपने खेल का अभ्यास न कर पाए, लेकिन रनिंग, रस्सी कूदने का अभ्यास उसे जारी रखना होगा, लेकिन उसे सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखना होगा।
घर में नेट प्रैक्टिस करते हैं क्रिकेटर आयुष्मान
- फोटो : AMAR UJALA
घर में नेट प्रैक्टिस करते हैं क्रिकेटर आयुष्मान