फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   corona virus in up BJP MLA Dalveer Singh Says Community infection spreading from medical college to the city

जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज से शहर में फैल रहा कम्युनिटी संक्रमण, कुछ इंतजाम कराओ: भाजपा विधायक

Tue, 28 Apr 2020 06:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
corona virus in up BJP MLA Dalveer Singh Says Community infection spreading from medical college to the city
भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह आगरा के मेयर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने आगरा शहर को बचाने की गुहार लगाई है, कुछ उसी अंदाज में भाजपा के अलीगढ़ के बरौली क्षेत्र से विधायक ठा. दलवीर सिंह ने भी अपील की है। विधायक ने प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जयप्रकाश सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव को व्यवस्था दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज से शहर में कोरोना कम्युनिटी संक्रमण की तर्ज पर फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कुछ अलग से इंतजाम कराना जरूरी है। कुछ इसी तरह का संदेश उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दिया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर जब ठा.दलवीर सिंह को यह खबर मिली कि शहर में पांच मरीज और सामने आए हैं तो वह हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी लेते हुए तत्काल प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जयप्रकाश सिंह को फोन मिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया कि अब तक हमारा शहर कोरोना से सुरक्षित था। मगर पिछले छह दिन से मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत मेडिकल कॉलेज में मरीज के पहुंचने से ही हुई। इसके बाद यह वायरस कम्युनिटी संक्रमण के रूप में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पहुंच रहा है। 

अगर इसकी रोकथाम को कोई ठोस उपाय नहीं हुए तो भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसके फैलने की जानकारी देरी से जिला प्रशासन को दी है। साथ में अनुरोध किया कि राज्य स्तरीय टीम भेजकर यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा कराई जाए। ताकि उसी अनुसार आगे कदम उठाया जा सके। 

इस पर उन्हें मंत्री की ओर से ठोस कार्रवाई का भरोसा मिला है। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय स्तर पर कोरोना मामले को लेकर पश्चिमी यूपी के प्रभारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय में भी वार्ता की। वहां भी इन्हीं बातों की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed