फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोल विधायक सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर और दो चिकित्सक सहित 21 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 25 लोग कोरोना को पराजित कर अस्पताल से घर पहुंच गए हैं। जनपद में 344 संक्रमित मरीज हो गए हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या 10688 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 10296 तक पहुंच गई है। 3.49 लाख लोगों की अब तक जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन जांच में 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं। विधायक अनिल पाराशर को दो दिन पहले तेज बुखार एवं खांसी हुई थी। उसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था।
विज्ञापन

धनात्मक रिपोर्ट आने के बाद वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हो गए हैं। विधायक के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की शहर में खूब चर्चा है। सभी उनके फैसले की तारीफ कर रहे हैं। विधायक ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है। एक हेल्थ केयर सेंटर के दो चिकित्सक, गीता विहार कॉलोनी के 4 लोग भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed