{"_id":"5e6fdad68ebc3ea7eb385b59","slug":"corona-virus-aligarh-news-ali229267544","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः एसी कोच में सफर करना है तो कंबल साथ लेकर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः एसी कोच में सफर करना है तो कंबल साथ लेकर जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल दक्ष
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन एनसीआर रेलवे ने सभी ट्रेनों की एसी बोगियों से कंबल और चादर हटवा दी हैं। रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर इस संदेश को फैलाया जा रहा है। साथ ही स्टेशन पर जागरूकता संबंधी बैनर-पोस्टर लगवा दिए हैं। रेलवे की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि यात्री एसी बोगी का सफर करने के दौरान आवश्यकता अनुसार कंबल अपने घर से साथ लेकर आएं।
एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि ट्रेनों की एसी बोगियों का तापमान 25 डिग्री तक रखा जा रहा है, जिससे की लोगों को सर्दी का अहसास न हो। हालांकि मौसम के लगातार बदलने के कारण यात्रियों को सर्दी का अहसास हो सकता है। इसके लिए उनसे आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने साथ आवश्यकतानुसार कंबल घर से ही साथ लेकर आएं। विभाग सिर्फ डिमांड पर ही कंबल उपलब्ध करा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर बोगियों को साफ कराया जा रहा है। दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर चला अभियान
रेलवे जंक्शन पर सोमवार को स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम और सीएचआई आरके गुप्ता के निर्देशन में सेनेटाइज करने का अभियान चलाया गया। दोनों अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। सभी को सफाई अभियान निरंतर तौर पर करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने, रेलिंग, सीढ़ियों, लिफ्ट आदि की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मास्क और सैनेटाइजर इस्तेमाल करने को निर्देशित किया।