फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona movement continues, movement spreads

प्रवासी मजदूराे ने कैथवारी से बहादुरपुर तक फैलाया संक्रमण

Sun, 24 May 2020 12:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 24 May 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona movement continues, movement spreads
इटावा में कोरोना के 9 मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जो संक्रमित मरीज मिले हैं, उनमें एक पहले से संक्रमित मिले सासनी गेट थाने के फरियादी का संपर्की है। उसी फरियादी के संपर्क में आकर थाने का सिपाही संक्रमित हुआ था। वहीं, तीन प्रवासी मजदूर परिवार से चाचा भतीजे और एक मजदूर का बेटा है। इन संक्रमितों को अतरौली में भर्ती कराया गया है। इधर, अवकाश लेकर घर गए सिपाही को इटावा में ही संक्रमित करा दिया गया है। इधर, मृत मरीज के शव का रविवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन



अकराबाद के बहादुरपुर गांव का 12 साल का बच्चा अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ गुजरात से लौटा था। उसके परिवार को इगलास क्वारंटीन सेंटर भेजकर सैंपलिंग कराई गई थी। 18 मई को हुई सैंपलिंग की रिपोर्ट शनिवार को आई। इसमें बच्चे को संक्रमित पाया गया है। बच्चे को अतरौली के कोविड एल-1 अस्पताल में भेज दिया है। परिवार के पांच लोगों को छेरत में व चार लोगों को गांव में ही क्वारंटीन किया है। वहीं, गोंडा थाना क्षेत्र के कैथवारी गांव के 23 साल के युवक सहित उसकी चार साल की भतीजी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई है।
विज्ञापन



इस परिवार के भी पांच लोग 17 मई को गुजरात से लौटे थे। इन सभी को इगलास क्वारंटीन सेंटर भेजकर सैंपलिंग कराई गई थी। 18 मई को सैंपल जांच के लिए गया था। जिसकी रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के तीन सदस्य नेगेटिव और यह दोनों (चाचा-भतीजी) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के गांव को सील किया गया है। संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। पूरे गांव में सैनिटाइजिंग का काम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही के बाद अब युवक को संक्रमण दे गया फरियादी
सासनी गेट में जो युवक संक्रमित पाया गया है, उसके विषय में पता चला है कि वह 15 मई को संक्रमित पाए गए एक ऐसे व्यक्ति का करीबी है, जो थाने आने का आदतन फरियादी है। छोटी मोटी शिकायतें लेकर वह थाने आता रहता है। उसी के संपर्क में शुक्रवार को संक्रमित घोषित हुआ सिपाही आया था। अब यह युवक भी उसी से संक्रमित है। सिपाही इटावा में आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं उसके संपर्क के थाने के चार सिपाही आगरा रोड के एक गेस्ट हाउस में व दो होमगार्ड अपने घरों में क्वांरटीन करा दिए हैं। इधर, आज संक्रमित आए युवक के परिवार को घर में क्वांरटीन कराया गया है।


कंपाउंटर की मौत पर हंगामा, कोरोना टेस्ट की मांग
 महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के कासिम नगर में रहने वाले एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर की शनिवार रात को जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने हंगामा काट दिया। मृतक के शव व अस्पताल के स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची थाना सासनी गेट पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

वाकये के मुताबिक सासनी गेट के कासिम नगर का रहने वाला युवक इलाके के ही एक निजी अस्पताल में कंपाउंडरी का काम करता था। शुक्त्रस्वार को उसकी तबीयत खराब हुई थी। इस पर परिवार वालों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां शनिवार रात नौ बजे करीब युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर युवक के परिवारीजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने इलाके में हंगामा काट दिया। सूचना पर सासनी गेट चौकी प्रभारी रोहित राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। रोहित राठी के मुताबिक कोरोना जांच का काम स्वास्थ्य विभाग का है। स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है। लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed