{"_id":"5eb7062a8ebc3e90a074f27e","slug":"corona-infected-patients-will-be-treated-in-varun-and-jeevan-hospital-city-office-news-ali233296015","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण एवं जीवन हास्पिटल में होगी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण एवं जीवन हास्पिटल में होगी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज
विज्ञापन
वरुण अस्पताल एवं जीवन अस्पताल बेला मार्ग विष्णु पुरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच एवं इलाज होगा। आईएमए के समक्ष दोनों अस्पताल संचालकों ने इसकी सहमति दे दी है। अन्य अस्पताल संचालकों में से किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है। इस मामले में आईएमए पदाधिकारी रविवार आज आनलाइन बैठक कर आवेदन स्वीकार करेंगे।
जेएन मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमित मरीजों की भीड़ के चलते दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिये शासन ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के इच्छुक निजी अस्पतालों को अधिकृत करने के आदेश दिये हैं। इस मामले में हुई बैठक में डीएम ने आईएमए को कोरोना के इलाज हेतु निजी अस्पतालों को चयनित कर सूची कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा। आयुष्मान भारत में शामिल व अन्य निजी चिकित्सालयों को कोविड केयर फंड से 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पीपीई किट व मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
आईसीएमआर के अनुसार जनपद में लाल पैथोलॉजी कोरोना की जॉच हेतु अधिकृत है। लाल पैथ लैब में 2500 रुपये में कोविड.19 की जांच करेगा। अस्पताल आयुष्मान पैनल में हैं या मरीज को निजी डाक्टर कोविड.19 की जॉच हेतु रेफर करता है तो लाल पैथोलॉजी 3 हजार रुपये में जांच करेगा।
विज्ञापन
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य किसी को प्रताड़ित करने का नहीं है। पूर्व में जो भी अस्पताल सीज किये गये हैं, उनमें उनके स्टाफ द्वारा लापरवाही बरती गई थी। निजी अस्पतालों में कोरोना जांच 4500 रुपये में होगी। आईएमए के सचिव डा. भरत ने बताया कि शनिवार सायं तक वरुण अस्पताल एवं जीवन अस्पताल ने सहमति दी है। अन्य किसी भी अस्पताल की ओर से आवेदन नहीं आया है। रविवार को आईएमए पदाधिकारी आनलाइन बैठक कर इस मामले पर विचार करेंगे। इस बीच किसी अस्पताल का आवेदन आता है तो उसे सूचीबद्ध कर लिया जाएगा।